Referral Code क्या है? और कैसे काम करता है 2023

आपने अक्सर लोगों से Referral Code के बारे में सुना होगा। अक्सर कुछ दोस्त या you tubers यह कहते हैं कि मेरा Referral Code या Referral link इस्तेमाल करने पर आपको डिस्काउंट मिलेगा या आपको पैसा मिलेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं समझ पाते हैं कि Referral code kya hai और यह कैसे काम करता है।

तो आइए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करते हैं और यह जानते हैं कि Referral Code क्या है? इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि Referral Code कैसे बनाएं? और इसके क्या फायदे हैं? तो आइए लेख को शुरू करते हैं।

Referral Code क्या है? | Referral code kya hai

Referral Code Meaning in Hindi को भी Referral Code ही कहा जाता है। कई लोग इसे Hindi में अद्वितीय कोड भी कहते हैं। Referral Code एक प्रकार का यूनिक कोड होता है, जिससे किसी विशेष यूज़र या विशेष खाते के लिए क्रिएट किया जाता है।

यानी कि Referral Code हर यूजर के लिए अलग-अलग बनाया जाता है। कई तरह के बिजनेस या कंपनी अक्सर इस Referral Code को अपने प्रोडक्ट या सर्विस को बढ़ावा देने के लिए क्रिएट करती है।

इस Referral Code का उपयोग व्यवसाय या कंपनी छूट प्रदान करने के लिए करती है और साथ ही यह ट्रैक करती है कि एक Referral Code से कितने लोग जुड़ रहे हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपने किसी एक ऐप को अपने किसी अन्य दोस्त को एक कोड के माध्यम से रेफर किया है तो कंपनी को यह पता चल जाता है कि किसी यूज़र ने कितने लोगों को इस ऐप के बारे में जानकारी दी है।

एक Referral Code में कुछ स्पेशल नंबर, संख्या और अल्फाबेट शामिल होते हैं। आपको लगभग सभी ऐप में Refer and Earn का एक विकल्प मिलता है और जब आप उस पर क्लिक करते हैं तो आपके सामने जो कोड आता है वहीं Referral Code होता है। जैसा कि आप चित्र में देख सकते हैं।

यह भी पढ़े : ITI ka full form kya hai

Referral Code कैसे काम करता है?

Referral Code क्या है समझ लेने के बाद आइए जानते हैं कि आखिर यह कार्य कैसे करता है। तो हम आपको बता दें कि Referral Code सभी यूजर्स के लिए अलग-अलग होता है। इसका काम यह है कि यह लोगों को ट्रैक कर सके कि किसी यूज़र ने अपने कितने साथियों को एप के बारे में बताया है या ऐप को रेफर किया है।

इसके साथ ही Referral Code के माध्यम से यह भी पता चलता है कि रेफर किए गए कोड से कितने लोगों ने ऐप को डाउनलोड किया है। सरल शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि Referral Code ट्रैकिंग करने का कार्य करता है।

Referral Code कैसे बनाएं?

What is referral code in hindi जान लेने के पश्चात आइए अब हम यह भी जान लेते हैं कि आखिर Referral Code कैसे बनाया जाता है? Referral Code किसी भी यूजर को मैनुअली बनाना नहीं पड़ता बल्कि ऐप द्वारा खुद ही सभी यूजर्स को यह जनरेट करके दिया जाता है।

जैसे अगर आप अपना Referral Code पाना चाहते हैं तो आपको अपने आपके सेटिंग वाले ऑप्शन में जाना होगा और Refer and Earn के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Refer and earn पर क्लिक करते ही आपको एक कोड दिखाई देगा, जिसमें कई सारे संख्याएं अक्षर और अल्फाबेट शामिल होंगे और वही आपका Referral Code है।

लेकिन अगर हम बात करें कुछ ब्लॉगर या You tubers की तो उन्हें अपना Referral Code खुद बनाने की अनुमति दी जाती है। जिससे कि उनका Referral Code प्रोफेशनल लग सके।

उदाहरण के लिए,

आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी कोई यूट्यूब पर किसी प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं तो वह अपने नाम के आगे 20, 30 इत्यादि जैसे अंको का प्रयोग करते हैं।

जिसका मतलब यह होता है कि आप इस प्रोडक्ट पर 20% या 30% का छूट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए बनाया जाता है ताकि सभी user से आसानी से कोड को याद रख सके और इसका इस्तेमाल कर सकें।

Referral Code इस्तेमाल करने के फायदे क्या है?

अभी तक हमने यह तो जान लिया कि Referral code ka matlab kya hai लेकिन क्या आप जानते हैं कि Referral Code के फायदे क्या हैं? यदि नहीं तो नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप सभी फायदों के बारे में जानकारी दी है।

  • Referral Code का सबसे बड़ा फायदा Users के लिए यह है कि उन्हें ऐप को रेफर करने पर कुछ कैशबैक मिलता है जिसका इस्तेमाल वह अपने किसी भी कार्य के लिए कर सकते हैं।
  • कई बार यूजर्स को इस Referral Code के माध्यम से कुछ कूपंस प्रदान किए जाते हैं जिसमें कि उन्हें किसी प्रोडक्ट को खरीदने पर अच्छा खासा छूट मिलता है।
  • अगर हम बात करें की जिस यूजर ने Referral Code के माध्यम से app को डाउनलोड किया है तो उसे भी एप डाउनलोड करने पर कुछ कैशबैक मिलता है ताकि वह ऐप में ही इस कैशबैक का इस्तेमाल कर सकें।
  • कंपनी या बिजनेस को भी Referral Code का सबसे बड़ा फायदा मिलता है जो कि यह है कि कंपनी का ऐप डाउनलोड करने वाले यूजर्स ज्यादा से ज्यादा बढ़ते जाते हैं और इससे कंपनी का प्रमोशन बहुत ही आसानी से हो जाता है।

यह भी पढ़े: RIP Full Form in Hindi

रेफर और अर्न करने वाला ऐप

कई लोग Referral code meaning in hindi के बारे में जानने के साथ-साथ यह भी जानना चाहते हैं कि रेफर कोड प्रदान करने वाले ऐप कौन-कौन से हैं। तो हम आपको बता दें कि आजकल लगभग सभी ऐप मैं Refer and Earn का फीचर होता है। जैसे –

  • Google Pay
  • Amazon
  • Flipkart
  • Dhani App
  • MPL
  • Zuppee

Referral Code से पैसे कैसे कमाए?

आपको यह सुनकर काफी आश्चर्य हुआ होगा कि Referral Code से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। तो जी हां दोस्तों आप आसानी से Referral Code के माध्यम से पैसे भी कमा सकते हैं। तो आइए Referral code kya hai जानने के साथ-साथ हम इसे पैसे कमाने के तरीके के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

तो आप किसी भी ऐप के रेफरल प्रोग्राम से जोड़कर पैसे कमा सकते हैं। आपको केवल अपने किसी भी ऐप के Refer and Earn के विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने जो भी लिंक या कोड आता है उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना है।

अब आप के जितने ज्यादा से ज्यादा दोस्त आपके रेफरल लिंक यार Referral Code के माध्यम से ऐप को डाउनलोड करेंगे और ऐप में रजिस्टर करेंगे तो आपको उतना ही ज्यादा कैशबैक मिलेगा। तो इस तरह से आप आसानी से हर Referral Code पर पैसे कमा पाएंगे। लगभग सभी ऐप द्वारा अलग-अलग Cashback users के लिए तय किया जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि Referral Code क्या है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको Referral Code से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस विषय से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

FAQ’s

Referral Code कितने अंको का होता है?

Referral Code अक्सर 8 या उससे ज्यादा अंकों के ही बनाए जाते हैं। लेकिन Referral Code की अंको की कोई लिमिट नहीं होती।

Zupee Referral Code कैसे प्राप्त करें?

Zupee के होम पेज पर ही आप को सबसे नीचे बीच में Refer and Earn का ऑप्शन मिलता है जहां से आप Zupee का Referral Code प्राप्त कर सकते हैं।

Referral Code Optional का मतलब क्या है?

अगर आपको Referral Code ऑप्शनल लिखा हुआ मिलता है तो इसका अर्थ यह होगा कि यह आपकी मर्जी पर है कि आप Referral Code डालना चाहते हैं या फिर इसे Skip करके आगे बढ़ना चाहते हैं।

रेफेरल कोड का हिन्दी क्या होता है?

Referral Code को Hindi में भी Referral Code ही कहा जाता है। हालांकि आप इसे अद्वितीय कोड भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Free Fire Ka Baap Kaun Hai

Leave a Comment